चमोली: पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, पहले दिन 77 पर्यटक पहुंचे–

by | Jun 1, 2024 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

घाटी के सैर-सपाटे के लिए पर्यटकों में बना उत्साह, पढ़ें कैसे पहुंचे फूलों की घाटी, 15 दिन में रंग बदलती है यह अदभुत घाटी–

जोशीमठ (चमोली): विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून शनिवार को पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। पहले दिन 77 पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया। फूलों की घाटी में फूलों का ​खिलना शुरू हो गया है। 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच घाटी में करीब 500 प्रजाति के फूल ​खिल जाते हैं, इस दौरान प्रत्येक 15 दिन में यह घाटी रंग-बिरंगे फूलों के ​खिलने से अपना रंग बदलती है। शनिवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया ने घांघरिया में फूलों की घाटी के प्रवेश द्वार पर हर झंडी दिखाकर पर्यटकों को घाटी के लिए रवाना किया।

फूलों की घाटी के लिए गोविंदघाट से पांच किलोमीटर की दूरी पर पुलना गांव तक वाहन से पहुंचा जाता है। यहां से करीब नौ किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर पर्यटक घांघरिया पहुंचते हैं। यहां रात्रि प्रवास के बाद दूसरे दिन पर्यटक यहां से फूलों की घाटी के लिए निकलते हैं। घांघरिया से फूलों की घाटी का ट्रैक करीब तीन किलोमीटर का है। दिनभर घाटी में सैर-सपाटे के बाद पर्यटक फिर रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंचते हैं। घांघरिया से एक रास्ता हेमकुंड साहिब के लिए भी जाता है। हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले श्रद्धालु व पर्यटक घांघरिया में ही रात्रि प्रवास करते हैं।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!