बेकाबू आग: बदरीनाथ हाईवे तक पहुंची जंगल की आग, बदरीनाथ जा रहे वाहन भी रोके–

by | Jun 2, 2024 | आगजनी, चमोली | 0 comments

वन विभाग के 40 कर्मी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे, कई हेक्टेयर वन संपदा हुई राख, देखें वीडियो–

जोशीमठ (चमोली): कई दिनों के बाद फिर से चमोली जनपद के जंगल आग से धधकने लगे हैं। इस बार आग जोशीमठ विकास खंड के सेलंग के जंगलों में लगी है। रविवार को चीड़ के जंगल की आग बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गई, जिससे कुछ देर के लिए बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों को भी रोकना पड़ा। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के अ​धिकारियों का कहना है कि अज्ञात लोगों द्वारा जंगल को आग लगाई गई है। पहचान होने पर संबं​धित के ​खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

जोशीमठ में सेलंग के जंगल में भड़की आग-

नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत सेलंग के जंगल में रविवार सुबह बदरीनाथ हाईवे के नीचे की तरफ आग लग गई। पार्क प्रशासन के कर्मचारी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज हवा चलने से चीड़ के जंगल में आग तेजी से फैल गई और हाईवे के ऊपर पहुंच गई। दोनों तरफ आग लगने से हाईवे पर धुआं ही धुआं हो गया और बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब जाने व आने वाले यात्रियों के वाहनों को कुछ देर के लिए रोका गया। फायर कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!