चमोली। घिंघराण क्षेत्र के कुजौं-मैकोट गांव में चमोली के स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम सेंटर बनाया। यह सेंटर खेतों के बीच में बना हुआ है, लेकिन इस केंद्र तक जाने के लिए रास्ता ही नहीं है। गर्भवती महिलाएं, बच्चे और अस्वस्थ्य ग्रामीण खेतों के बीच से होते हुए केंद्र तक पहुंच रहे हैं। धान के खेतों के बीच ग्रामीण कई बार चोटिल भी हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रास्ता निर्माण की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के डुंगरी, कुजौं, मैकोट, कौंज, पोथनी गांव के मध्य में एएनएम सेंटर की स्थापना की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के किनारे से पुराना पुश्तैनी रास्ता तो था, लेकिन अब वहां झाड़ियां उग आई हैं। यहां रास्ता ही नहीं बचा है। स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीणों ने शीघ्र केंद्र तक जाने के लिए रास्ते की मांग की है। एएनएम सेंटर में तैनात एएनएम ने भी जिले के सीएमओ से रास्ता निर्माण करवाने की मांग की है। लेकिन इस ओर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों में आक्रोश है कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर समस्या को क्यों अनदेखा कर रहा है। यह समझ से परे है। ग्रामीणों ने दोबारा स्वास्थ्य विभाग के सम्मुख रास्ता निर्माण की मांग रखने का निर्णय लिया है।
यहां एएनएम सेंटर तो बनाया, पर रास्ता बनाना भूला स्वास्थ्य विभाग–
by laxmi Purohit | Aug 31, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...
15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...
नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...
जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...
सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके डिमरी...
जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...
सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम...
