देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तब नाराज हो गए जब मंगलवार को वे उधम सिंह नगर के दौरे पर गए थे और उनके वाहन के पीछे अधिकारियों के वाहनों का लंबा काफिला चल रहा था। इसे देख मुख्यमंत्री धामी क्षुब्ध हो गए। उन्होंने तत्काल उच्च अधिकारियों को निर्देश दे डाले। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों का उनके कार्यक्रम से कोई लेना देना नहीं है, अनावश्यक उनके काफिले को न बढ़ाया जाए। सीएम के सख्त रुख को देखते हुए तत्काल पुलिस हाई कमान ने राज्य के सभी पुलिस कप्तानों को इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिया है। सीएम ने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों का उनके कार्यक्रम में कोई लेना देना नहीं है, ऐसे अधिकारी अपने क्षेत्र में रहकर जनहित और विकास कार्यों पर ध्यान दें. मुख्यमंत्री की इस नाराजगी के बाद प्रदेश की एलआईयू ने रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक वाहन काफिले में शामिल ना हो। मुख्यमंत्री के इस शख्त रुख से सभी अधिकारियों से लेकर आम जन मानस में उम्मीद जगी है कि प्रदेश में अब विकास को ज्यादा तबज्जो मिलने लगी है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई प्रभागों और विभागों में लंबित पड़ी घोषणाओं को पूरा कर चुके हैं। लोग अब कह रहे हैं-उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हो तो धामी जैसा..।
मुख्यमंत्री हो तो धामी जैसा–पढ़ें क्या दिए अधिकारियों को निर्देश–
by laxmi Purohit | Aug 31, 2021 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
