मुख्यमंत्री हो तो धामी जैसा–पढ़ें क्या दिए अधिकारियों को निर्देश–

by | Aug 31, 2021 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तब नाराज हो गए जब मंगलवार को वे उधम सिंह नगर के दौरे पर गए थे और उनके वाहन के पीछे अधिकारियों के वाहनों का लंबा काफिला चल रहा था। इसे देख मुख्यमंत्री धामी क्षुब्ध हो गए। उन्होंने तत्काल उच्च अधिकारियों को निर्देश दे डाले। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों का उनके कार्यक्रम से कोई लेना देना नहीं है, अनावश्यक उनके काफिले को न बढ़ाया जाए। सीएम के सख्त रुख को देखते हुए तत्काल पुलिस हाई कमान ने राज्य के सभी पुलिस कप्तानों को इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिया है। सीएम ने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों का उनके कार्यक्रम में कोई लेना देना नहीं है, ऐसे अधिकारी अपने क्षेत्र में रहकर जनहित और विकास कार्यों पर ध्यान दें. मुख्यमंत्री की इस नाराजगी के बाद प्रदेश की एलआईयू ने रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया ‌है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक वाहन काफिले में शामिल ना हो। मुख्यमंत्री के इस शख्त रुख से सभी अधिकारियों से लेकर आम जन मानस में उम्मीद जगी है कि ‌प्रदेश में अब विकास को ज्यादा तबज्जो मिलने लगी है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई प्रभागों और विभागों में लंबित पड़ी घोषणाओं को पूरा कर चुके हैं। लोग अब कह रहे हैं-उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हो तो धामी जैसा..। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!