कांग्रेस सोशल मीडिया से करेगी केंद्र और राज्य सरकारों का भांडाफोड़, रणनीति हुई तैयार-

by | Jul 14, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कांग्रेस सोशल मीडिया से करेगी केंद्र और राज्य सरकारों का भांडाफोड़, रणनीति हुई तैयार-
गोपेश्वर। जिला कांग्रेस सोशियल मीडिया आईटी सेल की बद्रीनाथ विधानसभा की बैठक जिला शोसियल मीडिया चमोली के प्रभारी विक्रम सामी की देखरेख तथा पूर्व मन्त्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी जी के नेतृत्व में सोसियल मीडिया आईटी सेल के जिलाध्यक्ष मनोज रावत की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में की गयी, बैठक में प्रभारी ने कहा कि जिला, विधानसभा, ब्लाक, नगरों, न्याय पंचायतों व प्रत्येक  बुथ स्तर तक पांच-पांच सक्रीय कार्यकर्ताओं को जोड़कर शोसियल मीडिया आईटी सेल का गठन कर कार्यकारणी बनायी जायेगी, तथा सोशल मीडिया के माध्यम से 2022 में जनपद की तीनों विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर काँग्रेस की नीतियों एवं भाजपा सरकार की नाकामियों व जन विरोधी नीतियों को आम जनमानस तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने का काम करने पर विस्तार से कार्यकर्त्ताओं को बताया है, बैठक में पूर्व मन्त्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने कहा कि बीजेपी ने जिस प्रकार देश व प्रदेश की जनता को गुमराह कर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य जन भावनाओं जैसे मुद्दों पर लोगों के साथ छलावा करने के बाद सत्ता हासिल करने के बाद बीजेपी ने प्रदेश में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने से राज्य पर आर्थिक बोझ बढाने का काम किया है,  बैठक में जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह रावत न कहा कि बीजेपी सरकार ने जनपद में विकास के नाम पर लोगों के साथ  छलावा कर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में तीनों विधानसभाओं में  शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों पर हुए ऐतिहासिक कार्यों पर अपने नाम के बोर्ड लगवाने का काम कर रही है। बैठक में आईटी सेल हिमांचल के प्रभारी सतीश डिमरी, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र नेगी, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, प्रभाकर भट्ट, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश नेगी, पार्षद ऊषा फर्स्वाण, कांग्रेस सेवा दल की महिला जिलाध्यक्ष अनीता नेगी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, युवा कांग्रेस बद्रीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट (नाना भाई) अनुसूचिता जाति महिला जिलाध्यक्ष विनीता शाह, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ नगरध्यक्ष राकेश बिष्ट, अनूप नेगी, शंकर सिंह रावत, पूरण सिंह नेगी,  राजेंद्र सिंह रावत, दीवान सिंह बिष्ट, पूर्णचंद्र मैखुरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, मुकुल बिष्ट, गुलाब बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, किशोरी लाल, प्रतापी लाल, गोविंद सजवाण, महेंद्र (नेगी मन्नू नेगी), अनन्त पाल, भगत कनियाल, श्यामलाल, यू डी पुरोहित, बलवंत सिंह बिष्ट, दर्शन लाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं बैठक में मौजूद थे, बैठक का संचालन श्री हरेन्द्रसिहं राणा ने किया

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!