चमोली: ज्योतिर्मठ ने दिया निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को समर्थन, राजनीति गरमाई–

by | Jul 4, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ज्योतिर्मठ के संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने नवल खाली के पक्ष में सनातनियों से की मतदान की अपील–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली गांव-गांव प्रचार अ​भियान में जुटे हैं। उनके समर्थन में ज्योतिर्मठ के प्रमुख संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भी आ गए हैं। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्दलीय उम्मीदवार नवल खाली के पक्ष में सनातनियों से मतदान करने की अपील की हैं।

दरअसल, प्रमुख संत अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए यह घोषणा की थी कि जो भी प्रत्याशी गौरक्षा के लिए आगे आएगा, उसे ज्योतिर्मठ अपना समर्थन देगा, इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने प्रमुख संत अविमुक्तेवश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के नाम एक गौरक्षा का एक शपथ पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने गौ माता के उत्थान के लिए आगे भी निरंतर काम करने की इच्छा जताई थी।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इस समय बदरीनाथ विधानसभा में उपचुनाव संपन्न हो रहे हैं, यहां से निर्दलीय प्रत्याशी नवल किशोर खाली चुनाव लड़ रहें हैं, उन्होंने हमें पत्र लिखकर बताया है कि वह हमेशा गौ रक्षा के लिए संकल्पित रहेंगे। साथ ही उन्होंने लिखा है कि वह गौ माता के उत्थान के लिए पूरा जीवन समर्पित करेंगे।

हमें पता नहीं है ये प्रत्याशी कौन हैं, लेकिन उन्होंने गौरक्षा के लिए आगे आकर अपना संकल्प लिया है, इसलिए बदरीनाथ विधानसभा के सभी सनातन धर्मियों से हम पाप से बचने के लिए अनुरोध करते हैं कि नवल खाली को भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!