केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन, तीन दिन से वेंटिलेटर पर थीं–

by | Jul 10, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

लोकसभा चुनाव के दौरान सीढियों से गिर गई थीं, रीढ़ की हड्डी हो गई थी फ्रैक्चर, आज होगा अंतिम संस्कार–

देहरादून: केदारनाथ की तेजतर्रार विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार को देर रात निधन हो गया है। वे पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थीं, वे 68 साल की थीं, उनके निधन से केदारघाटी शोक में ढूब गई है।

उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान शैलारानी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढियों से गिर गई थी, इस कारण उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी, एक ​शि​क्षिका के रुप में अपना कैरियर शुरू करने वालीं शैलारानी रावत कई राजनीतिक पदों पर रहीं,

उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर कांग्रेस से शुरू किया था और 2012 में वह विधानसभा पहुंची थीं, हरीश रावत की सरकार के दौरान कांग्रेस में हुई बगावत के समय शैलारानी भी पार्टी के नौ वरिष्ठ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई थी, भाजपा ने 2017 में उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया, लेकिन वह हार गई, 2022 में पार्टी ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया, इस बार शैलारानी ने जीत दर्ज की, उनके निधन के बाद सीट खाली हो गई है।

2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शैलारानी रावत गिर गई थी, उन्हें आंतरिक चोट आई थी, मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था, करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर अपने घर लौटीं और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान वे फिर चोटिल हो गई थीं।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!