राहत: दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, तीर्थयात्रियों से लेकर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर–

by | Jul 12, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

टूटने लगा था यात्रा पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्रियों के सब्र का बांध, हाईवे खुलने की सूचना पर यात्रियों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना–

जोशीमठ (चमोली): बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ बाजार से एक किलोमीटर पहले चट्टान टूटने से चार दिन से बा​धितपड़ा था, जिसे शुक्रवार को शाम करीब छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। जैसे ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्रियों को हाईवे खुलने की सूचना मिली तो वे खुशी से झूम उठे। प्रशासन का दावा है कि देर रात तक सभी फंसे वाहनों को गंतव्य के लिए भेज दिया जाएगा।

सीमा सड़क संगठन के ऑपरेटर दिन रात हाईवे को खोलने में जुटे रहे। यहां चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गए थे, जिन्हें हटाने में बीआरओ के पसीने छूट गए। बदरीनाथ धाम से लेकर जोशीमठ और हाईवे के दूसरी ओर चमोली से लेकर झड़कुला तक हजारों की संख्या में तीर्थयात्री फंस गए। कई तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के दर्शनों के बिना ही अपने घरों को लौट गए, जबकि कुछ अटूट आस्था वाले तीर्थयात्री हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हाईवे बंद होने से जोशीमठ क्षेत्र के गांवों में बिजली सप्लाई भी ठप पड़ी हुई है।

शुक्रवार को शाम छह बजे जैसे ही हाईवे खुला तो सबसे पहले पैदल आवाजाही शुरू करवाई गई। हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्री इसमें अ​धिक थे, जबकि कई वाहन में बैठे तीर्थयात्रियों ने भी जोशीमठ से तीन किलोमीटर की दूरी पैदल नापी। शाम सात बजे तक करीब 2000 तीर्थयात्रियों को सुर​क्षित निकाल दिया गया है। जबकि वाहनों की आवाजाही देर रात तक करवाई जाएगी।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!