दिल्ली में केदारनाथ प्रतीकात्मक स्वरुप निर्माण में सरकार का कोई योगदान नहीं: आशा नौटियाल

by | Jul 14, 2024 | मुद्दा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

कहा केदारनाथ धाम सनातन धर्म के आस्था का प्रमुख केंद्र, किसी अन्य मंदिर से नहीं की जा सकती बाबा केदार की तुलना–

ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग): केदारनाथ की पूर्व विधायक और भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि हिमालय में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम सनातन धर्म के आस्था का प्रमुख केंद्र है, जो कि हमारे आराध्य देव हैं। यहां स्थित केदारनाथ धाम से किसी अन्य मंदिर की तुलना नहीं की जा सकती है। दिल्ली में किसी ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे केदारनाथ मंदिर के प्रतीकात्मक स्वरूप व नाम में बदलाव कर अन्य स्वरूप का मंदिर निर्माण किया जाना चाहिए।

आशा नौटियाल ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे मंदिर निर्माण में सरकार का कोई भी योगदान नहीं है और न ही सरकार द्वारा किसी प्रकार का कोई सहयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धार्मिक कार्यक्रम व जनप्रतिनिधियों एवं साधु संतों के आग्रह पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे, इसका मतलब यह नहीं कि सरकार इसे धाम के रूप में विकसित करना चाह रही है। इससे पूर्व 2015 में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा भी मुंबई में बदरीनाथ के प्रतीकात्मक स्वरुप का शिलान्यास किया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि हिमालय में स्थित केदारनाथ धाम से सभी सनातनियों की आस्था जुड़ी हुई है। नर और नारायण ऋषि की हजारों वर्षों की तप व साधना के फलस्वरूप भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के स्वयंभू स्वरूप में विराजमान हुए। यहां स्थित केदारनाथ धाम से किसी अन्य मंदिर की तुलना किसी भी रूप में नहीं की जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के अनेकों कार्य प्रगति पर हैं। केदारनाथ धाम में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बाबा केदारनाथ से सभी देशवासियों की मंगलमय जीवन की कामना करती हूं।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!