कैबिनेट के फैसले: स्थानीय ठेकेदार को मिलेंगे पांच लाख तक के ठेके, अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन चार्ज होगा कम–

by | Jul 18, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें, क्या मिली राहत, प्रदेश सरकार के लिए गए फैसले–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को अपराह्न चार बजे से मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई। कई फैसले लोगों को राहत देने वाले हैं। जैसे विकास कार्यों में पांच लाख तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को मिलेंगे।

उत्तराखंड के ठेकेदारों की क्षमता विकास को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, 5 लाख तक के कृषि ऋण पर स्टाम्प ड्यूटी नहीं, सिडकुल के स्थायी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत पुनरीक्षण भत्ता, उत्तराखंड काष्ठ आधारित उद्योग स्थापना नियमावली 2024 पर मुहर, वन विकास निगम के 2020-21 के वार्षिक लेखों को अनुमोदन, स्वास्थ्य विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा में मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ व हरिद्वार में नर्सिंग के 240-240 पदों पर सीधी भर्ती आयोजित होगी,

अस्पतालों में ओपीडी का चार्ज 13 से घटाकर 10 रुपये और जिला अस्पताल में 28 रुपये से घटाकर 20 रुपये किया गया है। सीएचसी में आईपीडी में चार्ज को 25 रुपये किया गया है। अस्पतालों में बेड का चार्ज भी हटाया गया है। लैब चार्ज के लिए सीजीएचएस के रेट अपनाए जाएंगे, पहले लोवर से हायर सेंटर रेफर पर सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन चार्ज देना होगा।

मरीज के अस्पताल बदलने पर दोबारा पर्चा बनवाने की जरूरत नहीं होगी। ​शिक्षा विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा में विद्या समीक्षा केंद्रों के संचालन को प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट के 25 पद सृजन को मंजूरी दी गई, एनसीसी की चंपावत में टू कम्पनी को दोबारा शुरु करने का निर्णय लिया गया। यह कंपनी बंद हो गई थी, उरेडा विभाग के ढांचे के 119 पदों का पुनर्गठन कर 148 किया गया, विजिलेंस के रिवोल्विंग फंड के लिए नियमावली को अनुमोदन ​दिया गया।

सरकारी सेवक ज्येष्ठता नियमावली में एक चयन को पृथक किया गया, नैनीसैंणी एयरपोर्ट को राज्य सरकार स्वयं चलाएगी, पहले एयर फोर्स को देने की बात हुई थी। वायु सेना को प्राथमिकता दी जाएगी। क व ख श्रेणी के पदों को मंजूरी दी गई, कतिपय व्यक्ति, संस्थाओं द्वारा बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के नाम से कोई ट्रस्ट आदि बनाया जाता है तो इससे राज्य सरकार कड़े विधिक प्रावधान लागू करेगी।

मंदिरों से मिलते जुलते नामों पर कड़ा कानून बनेगा। धर्मस्व विभाग जल्द कानून तैयार करके मंत्रिमंडल में लाएगा, सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज को किसी विवि में खोलने को सहमति। अब किसी विवि में ये शुरु किया जाएगा। जैसे जेएनयू में ऐसा सेंटर चलता है। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि विधानसभा सत्र आगामी अगस्त माह में आयोजित होगा।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!