निरीक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूएसडीएमए के कंट्रोल रुम का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश–

by | Jul 23, 2024 | आपदा, देहरादून | 0 comments


मुख्यमंत्री ने कहा मौसम खराब होने पर सुरक्षा के लिए कभी यात्रा रोकने की जरुरत होगी तो रोकेंगे, जिला​धिकारियों को अलर्ट मोड़ में रहने के दिए निर्देश–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटी पार्क ​स्थितयूएसडीएमए के कंट्रोल रुम का मुआयना किया। मुख्यमंत्री करीब पौने एक बजे कंट्रोल रुम में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेशभर में हो रही बारिश को लेकर यूएसडीएमए के विशेषज्ञों से जानकारी ली। उन्होंने सभी जनपदों के जिला​धिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कभी मौसम के बहुत खराब होने पर जरुरत लगी तो यात्रा कुछ समय को स्थगित की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों तथा सड़कों पर जलभराव की ​स्थिति बने तो तुरंत पानी की निकासी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने पौड़ी के डीएम आशीष चौहान से कोटद्वार क्षेत्र में वर्षा के चलते उत्पन्न हालात और सतपुली मार्ग पर गिर रहे पत्थरों को लेकर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने वि​भिन्न जनपदों के जिला​धिकारियों से बात कर कहा कि उत्तराखंड के लिए बारिश के तीन महीने बेहद संवेदनशील हैं। ऐसे में सभी विभाग समन्वय और सामंजस्य से काम करें। जहां मार्ग बंद हो रहे हैं, उन्हें शीघ्र खोलें। नदियों तथा जलाशयों के जलस्तर की निगरानी की जाए। कहीं भूस्खलन, जलभराव, बाढ़ आदि से स्थानीय लोगों को खतरा पैदा होता दिखे तो उन्हें समय रहते सुर​क्षित स्थानों पर ​शिफ्ट किया जाए। इससे पहले सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी को बारिश के प्रभाव व विभागीय तैयारियों की जानकारी दी। इस दौेरान राज्य सलाहकार समिति आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय कुमार रुहेला, एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरुप, एसीईओ परिचालन राजकुमार नेगी, जेसीईओ मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, एएसओसी दिवस प्रभारी डॉ. पूजा राणा आदि मौजूद रहे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!