चमोली: तहसील दिवस में सीडीओ ने एसडीएम को दिए पुरसाड़ी-पलेठी सड़क के निर्माण की जांच के निर्देश–

by | Jul 23, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

तहसील दिवस में सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, कई शिकायतों का किया निस्तारण, वि​भिन्न गांवों से पहुंचे थे फरियादी–

गोपेश्वर: जन समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में चमोली ब्लाक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 28 फरियादी अपने क्षेत्र से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचे। जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जबकि दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले शिकायतों को गंभीरता लिया जाए। शिकायतों की निष्पक्ष रूप से जांच करने के बाद निर्धारित समय पर उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। कहा कि तहसील दिवस में आने वाले समस्याओं की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

तहसील दिवस में लासी, सरतोली, ठेली, समेडुंग्रा, मजोठी, रांगतोली, खैनुरी, गढ़ोरा, मायापुर आदि गांवों से पहुंचे फरियादियों ने सड़क, विद्युत, पेयजल, भूमि का मुआवजा, मनरेगा, प्राकृतिक आपदा आदि से जुड़ी शिकायतें रखी। सैंजी-ब्यारा मोटर मार्ग निर्माण के लिए ग्राम सैंजी के किसानों की भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर सीडीओ ने पीएमजीएसवाई को प्रभावित लोगों में शीघ्र मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए गए। लांसी-सरतोली सड़क चौडीकरण, डामरीकरण, पुस्ता एवं नाली निर्माण सही मानकों के अनुसार न किए जाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच करने को कहा।

ग्राम पाडुली के कोठियाल गांव बुराली में भूधसाव से प्रभावित कृषि भूमि का मुआवजा न दिए जाने की शिकायत पर सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया। निजमुला-गौणा सडक पर पठेलातोक के पास भूस्खलन और सड़क का मलवा नीचे गिराने से आवासी भवन एवं इंटर कॉलेज को बने खतरे की समस्या पर एसडीएम को संबधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए समस्या का समाधान करने को कहा गया।

तहसील दिवस में नगर क्षेत्र चमोली और मायपुर गढ़ोरा में पेयजल की समस्या, बाटुला, कोडिया आदि क्षेत्रों में झूलते विद्युत तार एवं पोल, भूधसाव, पुराना बाजार चमोली में क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, साफ सफाई, नगर पालिका बस सेवा संचालित न होने से जुड़ी शिकायतों पर संबधित विभागों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख विनीता देवी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा, तहसीलदार चन्द्र मोहन नगवाण सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...
error: Content is protected !!