भेंट-वार्ता: सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी में सेना अस्पताल खोलने का किया अनुरोध–

by | Jul 24, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

देहरादून में सेना अस्पताल की भांति हल्द्वानी में भी सेना अस्पताल खोलने और देहरादून के सेना अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट व नेफ्रोलाॅजिस्ट की तैनाती का किया आग्रह–

नई दिल्ली: (24 जुलाई): सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस अनिल चौहान से देहरादून में सेना अस्पताल की भॉति हल्द्वानी में सेना अस्पताल खोलने तथा देहरादून के सेना अस्पताल में कार्डोलोजिस्ट एवं नेफ्रोलाजिस्ट की तैनाती करने का आग्रह किया ताकि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिल सके।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड में आवश्यकतानुसार अन्य जगहों पर भी सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस पालिक्लीनिक खोलने हेतु अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक बाहुल्य प्रदेश के नाते उत्तराखंड के अन्य स्थानो पर भी सैनिक स्कूल खोलने और हल्द्वानी में वार विडो गर्ल्स एंड बॉयज हॉस्टल के निर्माण का भी अनुरोध किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति से संबंधित भी चर्चा की गई।

सीडीएस अनिल चौहान ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सेना की ओर से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!