अ​भियान: देहरादून में वृहद औषधीय वृक्षारोपण और बीज बम अभियान जारी, 4000 से अ​धिक बीज बम डाले–

by | Jul 26, 2024 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट और आगाज फैडरेशन के संयुक्त अ​भियान में डाले जा रहे बीज बम, 1600 से अ​धिक पौधे भी बांटे–

देहरादून: मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट और आगाज फैडरेशन की ओर से संयुक्त रुप से इन दिनों देहरादून में बीज बम डालकर प्रकृति को संवारने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को भी दोनों संस्थाओं की ओर से 4000 से अ​धिक बीज बम डाले गए। इस दौरान 1600 से अ​धिक पौधों का वितरण भी किया गया।

मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट और आगाज फैडरेशन द्वारा संयुक्त रुप से जनपद देहरादून में औषधीय पादप बीज बम अ​भियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान तक प्रेमनगर, झाझरा, मालदेवता, रायपुर में सौंग नदी के किनारे 4000 बीज बम प्रत्यारोपित/फेंके गए। यही नहीं, कार्यक्रम के अंतर्गत 150 छायादार, सजावटी और औषधीय पौधे भी रोपे गए। संस्थाओं द्वारा तुनवाला, रानीपोखरी, थानो और शंकरपुर क्षेत्र में किसानों को 1500 डाबर इंडिया/जीवंती वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 1500 से अ​धिक वरुणा, कुटज, कचनार के पौधे भी बांटे गए।

इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम के दस छात्र-छात्राओं के साथ-साथ नवग्रह शनिधाम मंदिर के आचार्य सुशांत राज, मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रमनप्रीत कौर, मिन्नी चावला, विनोद रावत, वंदना बिष्ट, अंजु भर्तरि, रूक्मणी, कृष्ण जी, बाबू राम शर्मा, अक्षत बंसल, आशीष कुमार, सुमन अवि, हर्ष, पूनम, इंद्रेश, अर्जुन, जान्ह्वी, ध्रुव, प्रखर, वंशिका, अक्षिता, शैफाली, आयुष मैठाणी, देवांग आदि शामिल रहे। यह कार्यक्रम पिछले दो सप्ताह से चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!