जय भोले: केदारनाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार को दर्शनों को उमड़े​शिव भक्त–

by | Jul 29, 2024 | आस्था, चमोली, रूद्रप्रयाग | 0 comments

बदरीनाथ धाम के आदि केदारेश्वर मंदिर में कर्मचारियों ने किया प्रसाद वितरण, कई अन्य ​शिवालयों में भी उमड़े रहे भक्तगण, रहा उत्साह का माहौल–

श्री केदारनाथ/ बदरीनाथ (29 जुलाई): सावन माह के दूसरे सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में ​शिव भक्तों का रैलाउमड़ कर आया है। यहां अ​धिकांशकांवड़िए भगवान केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया इस अवसर पर भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में अभी तक साढ़े उन्नीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं, जिनमें से रिकार्ड पौने ग्यारह लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे हैं। वहीं, बरसात के बावजूद तीर्थयात्रियों के पहुंचने का क्रम जारी है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति तथा मौसम के पूर्वानुमान का भी ध्यान रखे, जिससे सुगम तथा सुरक्षित रूप से यात्रा हो सके।

बदरीनाथ धाम में दर्शनों को उमड़े श्रद्धालुगण-

केदारनाथ में इस अवसर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठीस्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

इधर, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि बरसात के बावजूद बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। सोमवार को बदरीनाथ स्थित पौराणिक आदि केदारेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे।

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते रावल अमरनाथ नंबूदरी-

बदरीनाथ धाम में आदि केदारेश्वर मंदिर के समीप श्रावण के दूसरे सोमवार के अवसर पर आज मंदिर समिति अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को प्रसाद स्वरूप बालभोग का विवरण किया गया।

इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान एवं कर्मचारियों ने स्वयं अपने हाथों से भगवान बदरीविशाल का बाल भोग तीर्थयात्रियों को वितरित किया।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, भंडार प्रभारी संतोष तिवारी, संदेश मेहता, केदारसिंह रावत, अनसुया नौटियाल, प्रभारी दफेदारकुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी, संतोष पंत सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!