सराहनीय पहल: मंदिर समिति के विश्राम गृहों में निशुल्क दी आवासीय व्यवस्था–

by | Aug 4, 2024 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

मानसून सीजन में की बीकेटीसी ने यह व्यवस्था, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दिए निर्देश–

बदरीना​थ: मानसून सीजन में सड़क मार्ग बाधित होने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अपने सभी विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों को निःशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आपात परिस्थितियों में यात्रियों की हर संभव मदद की जाए। बीकेटीसी के केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर विश्राम गृह स्थित हैं, जिनमें यात्रियों को न्यूनतम शुल्क में आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। अजेंद्र के कार्यकाल में इन विश्राम गृहों की व्यापक स्तर पर मरम्मत कार्य करा कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

उधर, अध्यक्ष अजेंद्र के निर्देश पर केदारनाथ धाम में फंसे यात्रियों की बीकेटीसी द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। एक संत स्वामी संविदानंद द्वारा सावन मास में बाबा केदार के विशेष पूजन के लिए लाए गए कई क्विंटल फलों को बीकेटीसी यात्रियों को बांट रही है। इसके साथ ही जीएमवीएन के साथ मिल कर भंडारा भी संचालित किया जा रहा है।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!