जय मां नंदा: चमोली में मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा की तैयारियां हुई शुरू–

by | Aug 5, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

मां नंदा के यात्रा पड़ावों का रुट चार्ट हुआ जारी, वि​भिन्न यात्रा पड़ावों पर होंगे धार्मिक कार्यक्रम, मंगरोली गांव होगा पहला पड़ाव–

गोपेश्वर: मां नंदा देवी राजराजेश्वरीलोकजात यात्रा कार्यक्रम घोषित हो गया है। 23 अगस्त को मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली कुरुड़ मंदिर से प्रस्थान कर 10 सितंबर को नंदा सप्तमी के दिन पंचगंगा से होते हुए उच्च हिमालय क्षेत्र नैरुली थान पहुंचेगी। यहां मां नंदा की विभिन्न पूजाएं संपन्न होंगी।

मां नंदा के पुजारी अशोक गौड़ ने बताया कि 23 अगस्त को मां नंदा राजराजेश्वर की डोली सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए मंगरोली गांव पहुंचेगी। 24 को मंगरोली से नंदप्रयाग, 25 को नंदप्रयाग से मैठाणा, 26 को मैठाणा और चमोली होते हुए क्षेत्रपाल, 27 को क्षेत्रपाल से बिरही, 28 को बिरही से बटुला, 29 को बटुला से मायापुर सिरोली होते हुए दिगोली, 30 को दिगोली से ल्वांहक्वोठा होते हुए गडोरा, 31 को गडोरा से मल्ला अगथला,

01 सितंबर को मल्ला अगथला से पीपलकोटी होते हुए नोरख, 2 सितंबर को नौरख से तल्ला अगथला, 3 को तल्ला अगथला से नंदा देवी मंदिर, 4 को नंदा देवी मंदिर से कम्यार, 5 को कम्यार से तल्ला ​किरुली, 6 को तल्ला किरुली से कोटा मंदिर, 7 को कोटा मंदिर से गौणा, 8 को गौणा से गौणा डांडा, 9 को गौणाडांडा से पंचगंगा और 10 को पंगगंगा से नैरुली थान में मां नंदा सप्तमी की जात व पितृ तर्पणकररामणी होते हुए डोली सिद्धपीठ कुरुड़ आएगी। यात्रा के दौरान वि​​भिन्नपड़ावों में मां नंदा की विशेष पूजाएं संपन्न होंगी।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!