केदारनाथ आपदा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण–

by | Aug 5, 2024 | आपदा, चमोली, राजकाज | 0 comments

मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से करेंगे भेंट, राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे, पढ़ें सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम–

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एक दिवसीय भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री केदारघाटी में अतिवृ​ष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यों की ​स्थिति का जायजा लेंगे। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनि​धियों और प्रभावित परिवारों से भेंटवार्ता भी करेंगे।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जीटीसीहेलीपेड से प्रातः 10 बजे हेलिकाॅप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर प्रातः10ः40 बजे शेरसीहेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे तक केदारघाटी में अतिवृष्टि/आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की ब्रीफ्रिंग करेंगे।

साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर में 12ः20 बजे कार से सोनप्रयाग होते हुए 12ः30 बजे जीएमवीएन अतिथि गृह रामपुर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रभावित व्यक्तियों के साथ भेंटवार्ता व संवाद करेंगे। इसके बाद अपराह्न 1ः25 बजे शेरसीहेलीपेड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!