चमोली: जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने ली राजस्व स्टॉफ की मासिक बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश–

by | Aug 6, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी ने कहा तहसील स्तर पर नियमित लगे कोर्ट, छह माह से रुके मामलों को जल्द करें निस्तारित–

गोपेश्वर: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व स्टाफ की मासिक समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने बैठक में राजस्व व रेगुलर पुलिस, खनन, परिवहन, आबकारी विभाग, दैवीय आपदा, राजस्व वसूली, विवादित वाद आदि के तहत की गई कार्रवाई एवं उपलब्धि की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील स्तर आयोजित कोर्ट, दायर और निस्तारित वाद की जानकारी लेते हुए तहसील स्तर पर नियमित कोर्ट लगाने और 06 माह से अधिक लंबित वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित होने वाले आपराधिक मामलों को तत्काल हस्तांतरित करें। आयोग से संबंधित शिकायती पत्रों का समय पर निस्तारण किया जाए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश में फौजदारी अपील, विशेष सत्र परीक्षण, पॉक्सो सहित राजस्व के लंबित पुराने वादों का प्राथमिकता पर निस्तारण करें। खतौनी पुनरीक्षण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा करते हुए पुनरीक्षण कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों का निर्धारित अवधि में निर्गत करना सुनिश्चित करें। अपणु स्कूल अपणो प्रमाण पत्र के अंतर्गत स्कूली बच्चों के सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। राजस्व पुलिस में लम्बित वाद, वाणिज्य कर, स्टांप तथा निबंधन, खनन, आबकारी, ऑडिट आपत्ति, पेंशन प्रकरण, शिकायत प्रकोष्ठ, सीएम हेल्पलाइन आदि प्रकरणों समीक्षा भी की गई।

इस दौरान बताया गया कि इस वर्ष राजस्व क्षेत्रों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हुए है, जिसमें से 11 नियमित पुलिस को हस्तांतरित किए गए है। नागरिक पुलिस क्षेत्रान्तर्गत हत्या, डकैती, बलात्कार आदि मामलों में 102 अपराध दर्ज हुए है। फौजदार के 53 मामलों में से एक निस्तारित और 52 मामले बहस में है। तहसील स्तर पर 366 राजस्व वादों में से 252 का निस्तारण कर लिया गया है। मुख्य देयकों की 92 प्रतिशत वसूली तथा विविध देयकों में अभी तक 18 प्रतिशत वसूली की गई है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम एसके पांडेय, एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम सीएस वशिष्ठ, एसडीएम अबरार अहमद, सीओ पुलिस अमित कुमार सैनी सहित सभी तहसीलों के तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित खनन, परिवहन, आबकारी आदि राजस्व विभागों के अधिकारी और राजस्व पटलों के पटल सहायक उपस्थित थे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!