राहत: अगले महीने से सस्ता आएगा बिजली का बिल–

by | Aug 7, 2024 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

प्रति यूनिट में मिलेगी छूट, यूपीसीएल की ओर से दी गई बिजली बिल में राहत, पढ़ें किस श्रेणी में कितनी मिली छूट–

देहरादून: बिजली के भारी-भरकम बिलों के बोझ से त्रस्त ग्राहकों को यूपीसीएल की ओर से अच्छी खबर आई है। अगले महीने से बिजली का बिल सस्ता हो जाएगा। यूपीसीएल ने अगस्त माह से फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट दरें घो​षित कर दी हैं। इससे बिजली बिल में 15 पैसे से लेकर 60 पेसे प्रति यूनिट तक की कमी हो गई है। सितंबर माह से बिजली के बिलों में छूट मिल जाएगी। यूपीसीएल हर महीने आपूर्ति के लिए बाजार से बिजली खरीदता है।

बाजार से महंगी या सस्ती बिजली का असर बिल में नजर आता है। अगर निर्धारित से अ​धिक दरों पर बिजली खरीदी तो उसी अनुपात में बिल में प्रति यूनिट बिजली महंगी हो जाती है7 सस्ती खरीद होने पर प्रति यूनिट उतनी ही कमी कर दी जाती है। यूपीसीएल के अनुसार सितंबर माह से घरेलू श्रेणी के बिल में प्रति यूनिट 15 से 41 पैसे तक की छूट मिलेगी।

इसके अलावा अघरेलू में 60 पैसे, गवर्नमेंट प​ब्लिक यूटिलिटी 56 पैसे, प्राइवेट ट्यूबवेल 18 पैसे, कृ​षिगतिवि​धियां 26 पैसे, एलटी इंडस्ट्री 56 पैसे, मिक्स लोड 52 पैसे, रेलवे ट्रैक्शन 52 पैसे और ईवी चार्जिंग स्टेशन में 50 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!