चमोली: जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का किया ​स्थलीय निरीक्षण–

by | Aug 7, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी ने पीआईयू को मास्टर प्लान के कार्यों को तय समय पर पूरा करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर: बुधवार को चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर यहां संचालित हो रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग पीआईयू के अ​धिकारियों को मास्टर प्लान के कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि तीर्थ पुरोहितों के आवासीय भवन चालू वर्ष में ही पूरा करें।

डीएम ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सिविक एनिमिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा और रिवर फ्रंट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बरसात के चलते जो कार्य प्रभावित हुए हैं उनमें तेजी लाएं। इस दौरान डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। धाम में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पहले चरण में शेष नेत्र व बदरीश झील का सौंदर्यीकरण, लूप रोड, बीआरओ बाईपास व स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। रिवर डेवलपमेंट, अस्पताल विस्तार, बहुउद्देशीय व आगंतुक भवन का काम अंतिम चरण में है। दूसरे चरण में बदरीनाथ मंदिर के आसपास का विकास किया जाएगा। जबकि तीसरे चरण में मंदिर को झील से जोड़ने का काम किया जाएगा।

इस दौरान एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, पीआईयू के ईई विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय, ईओ सुनील पुराहित व अन्य अधिकारी रहे।

Latest News

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...

चमोली: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में पाया 11वां स्थान–

चमोली में इस ब्लॉक के विद्यालयों का रहा सबसे अच्छा परिणाम, देखें होनहारों के सपने-- चमोली। उत्तराखंड...

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...
error: Content is protected !!