केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

by | Apr 25, 2026 | चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश–

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज धाम पहुंचे। उनके साथ समिति के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) एवं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा भी मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष द्वारा धाम में संचालित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान हेमंत द्विवेदी ने यात्रा मार्ग, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अध्यक्ष ने धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और उनकी यात्रा के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। कई श्रद्धालुओं ने प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बताया। इस पर अध्यक्ष ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की संतुष्टि ही व्यवस्थाओं की सफलता का सबसे बड़ा मापदंड है।

हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि बढ़ती संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।

अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता और सुरक्षा के साथ बाबा केदार के दर्शन कराना है। इसके लिए धाम में व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि देश के प्रधानमंत्री के विशेष आग्रह पर ‘ग्रीनयात्रा’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य केदारनाथ यात्रा को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इसके तहत श्रद्धालुओं से प्लास्टिक का उपयोग न करने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने और धाम की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर धाम बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त यात्रा न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और पवित्र धाम का अनुभव मिल सकेगा।

Latest News

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
error: Content is protected !!