रुद्रप्रयाग: खराब मौसम न बने बाधा, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क–

by | Aug 8, 2024 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

मानसून के चलते मार्ग बाधित होने से गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव हो जाता है चुनौतीपूर्ण, कॉलिंग टीम गठित–

रुद्रप्रयाग: मानसून के चलते खराब मौसम गर्भवती महिलाओं के संस्थागत व सुरक्षित प्रसव में बाधा न बने इसलिए स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को एडवायजरी जारी करते हुए गर्भवती महिलाओं को संभावित प्रसव तिथि से एक सप्ताह पूर्व नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि जनपद की विषम भैगोलिक परिस्थितियों के बीच मानसून सत्र में मार्ग बाधित होने की लगातार आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि शिशु एंव मातृत्व सुरक्षा के दृष्टिगत विभाग द्वारा सस्थागत प्रसव यानि चिकित्सालयों में विशेषज्ञों की देखरेख मेंप्रसव कराया जाता है। बताया कि संस्थागत प्रसव के लिए विभाग द्वारा आशा फेसिलिटेटर, आशा कार्यकत्री, एएनएम के माध्यम से गहन निगरानी की जाती है, लेकिन मानसून के दौरान पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण तेज बारिश, अतिवृष्टि के चलते मार्ग बाधित होने से गर्भवतियों को सुरक्षित प्रसव के लिए चिकित्सालय तक पहुंचा पाना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने बताया कि समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को मानसून सत्र में गर्भवतियों की सघन निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। बताया कि इसके तहत जिला स्तर पर कॉलिंग टीम का गठन किया गया है, उक्त टीम संभावित प्रसव तिथि से एक सप्ताह पूर्व चिकित्सालय में भर्ती कराने के मकसद से संबंधित गर्भवतियों या उनके परिजनों को कॉलिंग करेगी। साथ ही समस्त चिकित्सा अधिकारियों को ब्लाक स्तरीय टीमों के माध्यम से संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवतियों की सूची तैयार कर निरंतर निगरानी करने को कहा गया है।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!