चमोली: सीए की परीक्षा देने मुंबई से हरिद्वार के लिए निकला युवक पहुंच गया बदरीनाथ–

by | Aug 8, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना तो, माणा तिराहे पर किया पुलिस ने बरामद, परिजनों को सौंपा–

बदरीनाथ: छह अगस्त को बदरीनाथ थाने में मुंबई में रहने वाले उत्तराखंड निवासी महेश रांगड़ ने सूचना दी कि उनका बेटा आकाश रांगड़ पुत्र महेश रांगड़, निवासी नालासोपारा ईस्ट मुंबई तीन दिन पहले सीए (चार्टर्ड एकाउंटेंट) की परीक्षा देने हरिद्वार आया था। उसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। उसके द्वारा इंस्टाग्राम पर बद्रीनाथ धाम की फोटो अपलोड करने पर लोकेशन के आधार पर तलाश करने हेतु बद्रीनाथ पुलिस से संपर्क किया गया।

इस सूचना पर थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस द्वारा तत्काल दोपहर करीब दो बजे माणा तिराहे के पास पहने कपड़े एवं हुलिए के आधार पर उक्त बालक को सकुशल बरामद कर थाने पर लाया गया। परिजनों से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क करवाया गया जिनके द्वारा परिजनों के आने तक थाने पर बिठाए रखने हेतु कहा गया ।

गुमशुदा के परिजनों द्वारा अपने उत्तराखंड निवासी रिश्तेदारों से संपर्क कर थाना श्री बद्रीनाथ जी भिजवाया गया जिसे आज सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर रवाना किया गया। आकाश के परिजनों ने चमोली पुलिस भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!