तलब…और नशे की तलब ने खो दिया बच्चे का जीवन–

by | Aug 11, 2024 | चमोली, मनोरंजन, मुद्दा | 0 comments

अक्षत नाट्य संस्था ने नशामुक्ति पर किया तलब नाटक का मंचन, लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई–

गोपेश्वर: मैं भी अपने पिता की तरह खूब नशा करूंगा, मेरा भी रुतवा होगा, मां पर रोब जमाऊंगा, खूब झूमकर जिंदगी बिताऊंगा, इसी सोच ने 14 साल के छोटू को नशे की दुनिया में धकेल दिया और चंद सालों में ही छाेटू ने मौत को गले लगा दिया। यह दृष्य है अक्षत नाट्य संस्था की ओर से मंचित तलब नाटक का। रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने तलब नाटक का मंचन किया, जिसमें नशामुक्ति पर नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान आम लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।

नशामु​क्ति की शपथ लेते अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार-

संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ के निर्देशन में करीब आधा घंटे तक आयोजित तलब नाटक में घर के मुखिया की ओर से अपने छोटे बेटे छोटू से नशे की चीजें मंगवाई जाने लगी तो देखा देखी में बच्चा भी नशे का शिकार हो गया। नशे के कारण गृहक्लेश होने लगा और एक दिन छोटू नशा न मिलने के कारण दम तोड़ देता है। नाटक संपन्न होने के बाद लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। विजय वशिष्ठ ने कहा कि इस नाटक का उद्देश्य संपूर्ण भारत को नशामुक्त बनाना है।

नाटक में सपना थपलियाल, कलावती रावत, आरती नेगी, सपना, हरिओम, अनिल सती, तीलूरौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी, ओम प्रकाश पुरोहित, दीवान सिंह नेगी और महावीर सिंह पंवार ने अभिनय किया।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!