दुखद: कर्ज में ढूबे कारोबारी ने पत्नी के साथ गंगा में कूदकर दी जान–

by | Aug 12, 2024 | ब्रेकिंग, हरिद्वार | 0 comments

गंगा में कूदने से पहले परिजनों को भेजी फोटो और लोकेशन, घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंचे–

हरिद्वार: एक सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी संग हरिद्वार में हरकी पैड़ी से गंगा में कूदकर जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दंप​त्ति पर लोगों का कर्ज अ​धिक हो गया था। उन्होंने गंगा में कूदने से पहले परिजनों को फोटो और लोकेशन भेज दी थी। घटना के बाद व्यापारी का शव गंगनहर से बरामद किया गया, लेकिन काफी ढूंढखोज करने पर भी पत्नी का कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जमालपुर खुर्द के निकट गंगनहर के किनारे दलदल में एक शव फंसा हुआ है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मलबे से बाहर निकाल दिया। मृतक के कपड़ों से एक मोबाइल फोन और पर्स मिला। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त सौरभ बब्बर पुत्र दर्शनलाल बब्बर, उम्र 35 वर्ष, निवासी किशनपूरा कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। मामले की जब जांच शुरू की गई तो पता चला कि मृतक सौरभ ने अपनी पत्नी मोना के साथ हरकी पैड़ी के समीप हाथी पुल से गंगा में कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी थी।

पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि सौरभ बब्बर की साईं ज्वेलर्स के नाम से सहारनपुर में ज्वेलर्स की दुकान है। वह किट्टी जमा करने का काम भी करता है। स्थानीय लोगों का काफी रुपया उधार होने के कारण अपनी पत्नी मोना बब्बर के साथ हरिद्वार पर आ गया था। उसने गंगा में कूद मारने से पहले परिजनों को फोन पर सुसाइड नोट और लोकेशन भेजी थी।

Latest News

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
error: Content is protected !!