एसडीएम पहुंचे डुमक, फिर भी नहीं बनीं बात, ग्रामीण सड़क निर्माण पर अडिग–

by | Aug 13, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीणों ने कहा, बहुत मिले आश्वासन, अब धरातल पर काम शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन-5

जोशीमठ (चमोली):सड़क निर्माण की मांग को लेकर अप्रैल माह से आंदोलन कर रहे डुमक गांव के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों के साथ वार्ता करने के लिए जोशीमठ के एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों के साथ डुमक गांव में पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे तक ग्रामीणों के साथ वार्ता की।

जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया और आंदोलन स्थगित करने की अपील की, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। ग्रामीणों ने कहा कि अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

डुमक गांव जाते एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ व पीएमजीएसवाई के ईई पीआर चमोली-

सैंजी लग्गा मैकोटडुमककलगोठसड़क की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से पंचायत घर में धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों ने सोमवार से क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है। सोमवार को एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ व पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली डुमक गांव के लिए निकले। लेकिन कलगोठ गांव तक सड़क जगह-जगह अवरुद्ध होने और पैदल अधिक होने के चलते वे रात को कलगोठ गांव तक ही पहुंच पाए और मंगलवार सुबह डुमक गांव पहुंचे। एसडीएम की ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे तक वार्ता हुई। लेकिन वार्ता में सड़क को लेकर कोई ठोस हल नहीं निकल पाया।

इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रेम सिंह सनवाल, अंकित सिंह, विक्रम सिंह, बटन सिंह, बच्ची देवी, बसंती देवी, रुकमणी देवी, सतेश्वरी देवी, गोदांबरी देवी, विमला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इससे पूर्व ग्रामीणों ने गांव में रैली का आयोजन भी किया था।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!