चमोली: धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभातफेरी निकली, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए–

by | Aug 16, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जिला​धिकारी हिमांशु खुराना के साथ ही कई अ​धिकारियाें ने किया ध्वजारोहण, तिरंगे के साथ निकली प्रभातफेरी–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में 78वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रातः गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से पूरे शहर में तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली और आजादी के नारे लगाते हुए अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। सभी विभागों, शिक्षण संस्थाओ, गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महापुरुषों को नमन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमें महापुरुषों के संघर्षों से मिली आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु आपसी तालमेल, सौहार्द, ईमानदारी व कर्मठता से पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करना चाहिए। कहा कि सभी लोग दूसरे का दर्द अपना दर्द समझ कर उसका निराकरण करें, यही सच्ची देशभक्ति है। जिलाधिकारी ने नशा मुक्त भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ पर सबको एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील भी की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी मामूरजहॉ एवं अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

स्वतंत्रता दिवस पर समस्त अधिकारियों ने कुण्ड स्थित शहीद स्मारक पार्क में अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में वृहद स्तर पर फलदार और सजावटी पौधे लगाए गए। आजादी के महोत्सव पर सभी स्कूलों, ब्लाक एवं तहसीलों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। शिक्षण संस्थाओं में निबंध, खेल कूद आदि प्रतियोतिगताओं का आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से पीड़ित महिलाओं को सहयोग प्रदान करने और मिशन शक्ति के तहत पूरे जनपद में विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!