जय मां नंदा: लोकजात यात्रा लेने 22 को कुरुड़ पहुंचेंगे बंड क्षेत्र के नंदाभक्त–

by | Aug 20, 2024 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

मां नंदा की लोकजात यात्रा की तैयारियां शुरू, पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में हुई बैठक, समिति हुई गठित–

पीपलकोटी: हर वर्ष आयोजित होने वाली मां नंदा की लोकजात यात्रा इस वर्ष 23 अगस्त से शुरू होगी। यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 22 अगस्त को बंड क्षेत्र से नंदाभक्त मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली लेने के लिए सिद्धपीठ कुरुड़ पहुंचेंगे और 23 से मां नंदा की लोकजात यात्रा शुरू होगी। मंगलवार को सेमलडाला मैदान में आयोजित बैठक में लोकजात यात्रा को लेकर विचार विमर्श हुआ।

यात्रा के सफल संचालन के लिए बंड नंदादेवी डोली समिति का गठन भी किया गया, जिसमें अनिल जोशी को अध्यक्ष, सुधीर हटवाल को कोषाध्यक्ष, मुकेश सिंह व पारस शाह, प्रदीप नेगी को उपाध्यक्ष, अजय भंडारी व दीपक पंत को उपाध्यक्ष, हरीश पुरोहित, सुनील कोठियाल, संतोश रावत, सूरज नेगी और सुनील बिष्ट को सदस्य नामित किया गया है। मां नंदा डोली भ्रमण के लिए बंड विकास संगठन ने 10000 रुपये की धनराशि भेंट की है। यात्रा को लेकर नंदाभक्तों में उत्साह बना हुआ है।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!