देहरादून और कोलकाता की घटना के विरोध में महाविद्यालय से लेकर नगर की सड़कों पर निकली रैली–

by | Aug 22, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च कर दो​षियों को सजा दिलाने की मांग उठाई–

गोपेश्वर: देहरादून और कोलकाता में दुष्कर्म पीड़ितों को न्याय देने की मांग को लेकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने गोपेश्वर में रैली निकाली। जबकि शाम को स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च किया। गोपीनाथ मंदिर परिसर से नगर के तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया।

गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।

बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज की छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए। वहां से रैली निकालते हुए बस स्टेशन होकर गोपीनाथ मंदिर तक गए। उन्होंने कोलकाता सहित देश के अन्य जगह पर महिलाओं व बच्चियों के साथ हो रहे जघन्य अपराधों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की भी मांग की। इस दौरान विपिन कंडारी, अजय भंडारी, दीपक बिष्ट, अजय फरस्वाण, किसन बर्त्वाल, अजय कुमार, मनीष फरस्वाण, नितिन नेगी, सुधांशु, रोहित कुमार, भुप्पीबुटोला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इधर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत, कलम क्रांति साहि​त्यिक संस्था की अध्यक्ष श​शि देवली, चंपा त्रिपाठी, भवानी देवी, सविता देवी, हेमलता भट्ट, उषा नेगी, उषा फरस्वाण, भूपाल सिंह, मदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Latest News

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...

खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...
error: Content is protected !!