गैरसैंण: सरकार ने विधानसभा में पेश किया 5013 करोड़ का अनुपूरक बजट–

by | Aug 23, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

राजस्व मद में 3756.89 करोड़ और पूंजीगत मद में 1256.16 करोड़ का प्रावधान, दूसरे दिन सदन में 8 विधेयक हुए पेश–

भराड़ीसैंण(गैरसैंण):भराड़ीसैंण विधानसभा में प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, जिसमें राजस्व मद में 3756.89 करोड़ और पूंजीगत मद में 1256.16 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में बृहस्पतिवार को अनुपूरक बजट पेश किया। सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश किया गया, फरवरी 2024 में सरकार ने 89230 करोड़ रुपये का आम बजट पारित किया था, अनुपूरक बजट में आपदा प्रबंधन के तहत एसडीआरएफ के लिए 718.40 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है, इसके अलावा समग्र ​शिक्षा के लिए 697 करोड़ और वाईब्रेंट विलेज योजना के लिए 130 करोड़ की रा​शि की व्यवस्था की गई है। उत्तराखड अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंप​त्तियों के पुनर्निमाण के लिए 20 करोड़रा​शि रखी गई। 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए 10 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

अनुपूरक बजट में शहरी विकास और आवास विभाग के तहत 406.61 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया, जिसमें शहरों में अवस्थापना विकास को 192 करोड़, यूनिटी मॉल व प्लाजा निर्माण के लिए 69 करोड़, ईडब्ल्यूएस आवास निर्माण में अनुदान के लिए 97.76 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यूएस नगर जिले में वन टाइम लोन के लिए 36 करोड़, नगर पंचायत चुनाव के लिए 7 करोड़ की रा​शि का प्रावधान किया गया है।

Latest News

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
error: Content is protected !!