बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे, यहां फंस गया ट्रक, देखें वीडियो–

by | Aug 24, 2024 | चमोली | 0 comments

भारी बारिश के बाद भूस्खलन, भूधंसाव से बदरीनाथ हाईवे बदहाल ​स्थिति में पहुंचा, यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग भी हो रहे परेशान–

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की आस्था पर आपदा भारी पड़ रही है। जगह-जगह बदरीनाथ हाईवे बा​धित होने से तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ धाम, गोविंदघाट, जोशीमठ, पीपलकोटी, लंगसी, हेलंग, चमोली और नंदप्रयाग में करीब 500 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।

वहीं, नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मोटर मार्ग पर सैकोट गांव के समीप सड़क पर ट्रक फंस जाने से बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी हुई है। सुबह करीब साढ़े छह बजे यहां ट्रक फंस गया था, तब से वाहनों की आवाजाही नहीं हुई है। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे सिख तीर्थयात्रियों ने बाइक और छोटे वाहनों की आवाजाही लायक रास्ता बना दिया है, जिससे छोटे वाहन आ-जा रहे हैं, लेकिन बस, टेंपो और ट्रक जगह-जगह फंसे हुए हैं।

सैकोट गांव के समीप सड़क पर फंसा ट्रक-

सैकोट वाली सड़क बदरीनाथ धाम की यात्रा का वैक​ल्पिक मार्ग है। बदरीनाथ हाईवे के बंद होने पर इस मार्ग का उपयोग किया जाता है, लेकिन चमोली जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण इस सड़क का आज तक चौड़ीकरण कार्य नहीं हो पाया है। सैकोट के ग्राम प्रधान शंकर रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश पुरोहित, चंडी प्रसाद थपलियाल, अमन थपलियाल और हरीश सेमवाल ने कहा कि नंदप्रयाग-कोठियालसैंण सड़क बदरीनाथ हाईवे का वैकल्पिक मार्ग है,

लेकिन सड़क के सुधारीकरण पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। उन्होंने सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!