नई जिम्मेदारी: अनिल कुमार जाडली ने संभाला एनटीपीसी के निदेशक (मानव संसाधन) का कार्यभार–

by | Aug 24, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

अनिल कुमार जाडली ने एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव प्र​शिक्षु से निदेशक तक का सफर किया तय, मिला जुनून, समर्पण और कठिन परिश्रम का प्रतिफल–

जोशीमठ (चमोली): अनिल कुमार जाडली ने 23 अगस्त 2024 को वि​धिवतरुप से एनटीपीसी के निदेशक (मानव संसाधन) के रुप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी से लेकर शीर्ष पद निदेशक तक का सफर तय किया है। यह उनके जुनून, समर्पण और कठिन परिश्रम का ही प्रतिफल है। अनिल कुमार जाडली ने 1993 में एनटीपीसी में बतौर एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के रुप में कॅरियर की शुरूआत की थी।

उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है और एमडीआई, गुड़गांव से मानव संसाधन प्रबंधन में बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। उन्होंने ESCP-EAP (पेरिस, बर्लिन और ट्यूरिन) से प्रबंधन और नेतृत्व में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।

उनका कॅरियर तीन दशकों से भी अधिक का रहा है, जिसमें उन्होंने लाइन और मानव संसाधन दोनों कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लगभग एक दशक तक लाइन कार्य में काम करने के बाद, उन्होंने 2004 में मानव संसाधन कार्य में प्रवेश किया। 2004 से उन्होंने एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में मानव संसाधन के विभिन्न पहलुओं की जिम्मेदारी संभाली, जिसमें उन्होंने मानव संसाधन प्रमुख के रूप में भी काम किया। 2020 में वे कॉर्पोरेट मानव संसाधन विभाग में आए, जहाँ उन्होंने विभिन्न मानव संसाधन रणनीतियों और पहलों के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे “लोग पहले, पीएलएफ बाद में” की विचारधारा के प्रबल समर्थक हैं। अपने समृद्ध और विविध अनुभव के साथ, एनटीपीसी में मानव संसाधन विभाग आने वाले दिनों में नई ऊंचाईयां प्राप्त करेगा।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!