चमोली: सड़क के लिए डुमक गांव के ग्रामीणों ने रखा सामुहिक उपवास–

by | Aug 26, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

26वें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का आंदोलन, बजीर मंदिर से धरनास्थल पर निकाली आक्रोश रैली, तीन पीढ़ी एक साथ बैठी धरने पर–

जोशीमठ (चमोली):डुमक गांव के ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही सैंजी लग्गा मैकोट-डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग के निर्माण की मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीण गांव में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को 26वें दिन भी डुमक गांव के ग्रामीणों का क्रमिक धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने धरनास्थल पर सामुहिक उपवास रखकर अपना आक्रोश प्रकट किया। धरने पर तीन पीढ़ी एक साथ बैठी यानि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दिनभर धरने पर बैठे रहे।

इस दौरान गांव के बजीर मंदिर से धरनास्थल तक आक्रोश रैली भी निकाली गई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज कर लिया जाएगा।

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पहुंचे गांव के समस्त युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने सामूहिक उपवास रखा। विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रेम सिंह और अंकित भंडारी ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर अभी भी पीएमजीएसवाई और ज्योतिर्मठ तहसील प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। यदि जिम्मेदार विभागों का यही रवैया रहा तो क्षेत्र में जनांदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!