चमोली। मानदेय, कोरोना काल के खाद्यान्न के ढुलान का पेमेंट व अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने आंदोलन तेज करने का एलान किया है। कहा गया कि सरकार के आश्वासनों पर अब कोई विश्वास नहीं है। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। कहा गया कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। गोदामों से खाद्यान्न का उठान तब तक नहीं होगा, जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। इधर, जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चमोली जनपद में लगभग 800 सस्ता गल्ला की दुकानें हैं। हमें खाद्यान्न ढुलान के लिए 30 लाख रूपये पहले मिला था, और 88 लाख रुपये हाल ही में मिला है। अधिकांश विकास खंडों के डीलरों को पेमेंट हो चुका है। अभी डेढ़ करोड़ रुपये की डिमांड शासन को फिर भेजी है। पुराने बिलों की पेमेंट के लिए शासन को दो करोड़ 90 लाख रूपये की डिमांड भेजी गई थी, जिसमें से हमें 90 लाख रूपये मिला है, उसका भुगतान भी डीलरों को किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन की ओर से गोदाम से दुकान तक के भाड़े में 20 फीसदी की बढौत्तरी कर दी गई है। इधर, सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने आशा और आंगनबाड़ी की तरह ही उन्हें भी उचित मानदेय दिए जाने की मांग उठाई है।
चमोली में खाद्यान्न गोदाम के बाहर पहरा दे रहे गल्ला विक्रेता, गुस्सा फूटा–
by laxmi Purohit | Sep 3, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...
कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...
चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–
मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश...
यज्ञ के लिए अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...
छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...
सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋषिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
