श्रीनगर। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्रीनगर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां बस अड्डा में पार्किंग का शिलान्यास, विशलड पंपिंग योजना और ऑक्सीजन प्लॉट का लोकार्पण किया। अपने तूफानी दौरे पर श्रीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। साथ ही श्रीनगर के पंचपीपल से पांच किलोमीटर बाईपास मार्ग की घोषणा भी की। उन्होंने श्रीनगर में भूमिगत विद्युत लाइन की घोषणा भी की। अब श्रीनगर में बिजली की लाइनें आसमान में झूलती नजर नहीं आएंगी। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक मुकेश सिह कोली, विनोद कंडारी, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने जीवीके हेलीपेड पर सीएम का फूल गुलदस्तों से स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही कई लोग मौजूद थे।
श्रीनगर गढ़वाल बनेगा नगर निगम, सीएम धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी–
by laxmi Purohit | Sep 3, 2021 | राजकाज, श्रीनगर | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
