चमोली: भालू ने युवक पर किया हमला, लहूलुहान युवक को आसपास के लोगों ने बचाया–

by | Sep 5, 2024 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

खेतों में काम करने गया था युवक, हो-हल्ला होने पर जंगल की ओर भागा भालू, उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा युवक–

जोशीमठ (चमोली): सीमांत क्षेत्र में भालू की दहशत बनी हुई है। शाम होते ही भालू खेतों में घूम रहा है। जोशीमठ के उर्गम क्षेत्र के देवग्राम गांव में भालू के हमले में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के हो-हल्ला करने पर भालू जंगल की ओर भाग गया।

गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्गम घाटी के देवग्राम गांव के हर्षवर्धन सिंह रावत पुत्र बहादुर सिंह, उम्र 30 वर्ष खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां घात लगाकर बैठे भालू ने हर्षवर्द्धन पर हमला कर दिया। वहां आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाकर भालू को वहां से भगा दिया। लेकिन भालू के हमले में हर्षवर्द्धन गंभीर घायल हो गया।

ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लेकर गए, प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।​ क्षेत्र में ​स्थिति यह है कि महिलाएं खेतों में जाने से भी डर रही हैं। वन विभाग ने प्रभावित परिवार को मुआवजे के तौर पर 15 हजार रुपये की रा​शि दी है।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!