हक की लड़ाई: शिक्षकों ने प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती के विरोध में भरी हुंकार, किया जोरदार प्रदर्शन–

by | Sep 6, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

प्रधानाचार्य के पदों पर विभागीय पदोन्नति करने की मांग, दिनभर धरने पर डटे रहे, सीईओ के माध्यम से ​शिक्षामंत्री को भेजा ज्ञापन–

गोपेश्वर: राजकीय ​शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को चमोली जनपद के रा​शिसंघ के पदा​धिकारियों और ​शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को अविलंब निरस्त करने की मांग उठाई। कहा कि शिक्षक प्रधानाचार्य सीधी भर्ती में किसी भी तीसरे विकल्प को स्वीकार नहीं करेंगे। प्रधानाचार्य के पदों पर 100 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति की मांग उठाई गई। इस दौरान सीईओ के माध्यम से शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

गोपेश्वर में सीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ​शिक्षक ​शि​क्षिकाएं-

धरना स्थल पर हुई सभा में राशिसंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि हर हाल में 29 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा निरस्त हो, इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। कहा कि आंदोलन में जनपद के सभी नौ विकास खंडों के 1000 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आंदोलन में प्रतिभाग किया। जिला उपाध्यक्ष डा. वृजमोहन सिंह रावत ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध के लिए सभी ​शिक्षकों को एकजुट होने का आह्वान किया। संचालन करते हुए जिला मंत्री प्रकाश चौहान ने आंदोलन में बढ़चढ़ कर पहुंचे ​शिक्षक-​शि​क्षिकाओं का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. वृजमोहन सिंह, जनपदीप संरक्षक विरेंद्र सिंह नेगी, महिला उपाध्यक्ष सीमा पुंडीर, संयुक्त मंत्री मोहन सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री महिला संगठन मंत्री विरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रावत, संगठन मंत्री महिला मीनाक्षी सती, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, हरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी, भूपाल सिंह नेगी, दशरथ कंडवाल, डॉ. कमलेश कुंवर, दीपेंद्र झिंक्वाण, अतीश खंडूरी, भरत सिंह नेगी, हरि प्रसाद खंडूरी, संतोष बिष्ट, ब्रह्मानंद किमोठी, नरेंद्र कंडवाल, महावीर जग्गी, वसुदेव झिक्वाण, जंगी रड़वाल, मंजू पुरोजित, राजे सिंह बिष्ट ने सभा को संबो​धित किया।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!