चमोली: साढ़े आठ लाख की ठगी करने वाली महिला को चमोली पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार–

by | Sep 10, 2024 | चमोली, ठगी | 0 comments

बिहार निवासी महिला पर ठगी करने का मुकदमा था दर्ज, न्यायालय में आत्मसर्मपण करने जा रही थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार–

गोपेश्वर: दो साल से जिस महिला ठग को गोपेश्वर थाना पुलिस ढूूंढ रही थी, उसे आ​खिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महिला को जिला न्यायालय से कुछ ही दूरी पर तब गिरफ्तार कर लिया, जब वह न्यायालय में आत्मसमर्पण करने जा रही थी। आईटी एक्ट व धोखाधड़ी के मामले में दो साल से महिला फरार चल रही थी।

बता हैं कि गोपेश्वर के वसंत विहार मोहल्ला निवासी हरेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2022 में गोपेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ फोन पर साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में आरोपी महिला आशा सिन्हा (36) निवासी ग्राम मालदा जिला शेखपुरा बिहार दो साल से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाई थी।

पुलिस टीम के एक अ​धिकारी ने बताया कि मंगलवार को जैसे ही पुलिस को भनक लगी कि महिला जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंच रही है, उसी दौरान पुलिस टीम ने उसे न्यायालय परिसर से कुछ ही दूर कुंड रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!