दुर्घटना: तेज रफ्तार बस की टैंपो ट्रैवलर से हुई आमने-सामने की भिड़ंत, चालक सहित 14 घायल–

by | Sep 11, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को हायर सेंटर किया रेफर–

जोशीमठ: बदरीनाथ की तीर्थयात्रा कर वापस अपने घर जा रहे तीर्थयात्रियों के टैंपो ट्रेवलर और विपरीत दिशा से आ रही बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टेंपों में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। इस दुर्घटना में चालक समेत 14 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। गंभीर घायल छह यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सभी घायल श्रद्धालु सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ज्योतिर्मठ से हरिद्वार की तरफ जा रही बस तेज रफ्तार से गलत दिशा में चल रही थी। सामने से आ रहे टैंपो ट्रेवलर से बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे ट्रेवलर का एक तरफ का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन चालक व एक महिला यात्री अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

वाहन दुर्घटना में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाते पुलिस कर्मी-

सभी घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ लाया गया। गंभीर घायल छह श्रद्धालुओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिसमें शनि सिंह, उम्र 32 वर्ष, सूर्यदेव ओझा, उम्र 60 वर्ष, मिथलेश देवी, उम्र 48 वर्ष, चित्रलेखा उपाध्याय, उम्र 58 वर्ष, सिंधु गौड़, उम्र 60 वर्ष, निवासी सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश और टैंपो चालक भानू शर्मा, उम्र 48 वर्ष निवासी रामपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

टैंपो ट्रेवलर में चालक सहित 15 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें से चालक व 12 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। वहीं बस चालक भी घायल हुआ है। दुर्घटना की सूचना​ मिलते ही परिजनों ने जोशीमठ के स्थानीय लोगों से संपर्क कर दुर्घटना की सूचना ले रहे हैं।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!