आपदा: केदारनाथ यात्रा मार्ग के खतरनाक जगहों को हेलमेट पहनकर पार करेंगे श्रद्धालु–

by | Sep 11, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार घाटी के लिए जारी किए 30 करोड़ रुपये, यात्रा मार्ग पर और पुख्ता होंगें श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम–

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा के आस्था पथ पर सुरक्षा के इंतजाम और भी पुख्ता होंगे। यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बीच भूस्खलन और खतरनाक वाले जगहों पर अब यात्रियों को हेलमेट पहन कर रास्ते पार करवाए जाएंगे। ऐसे स्थानों पर यात्रियों को सचेत करने व सतर्कता की जानकारी देने के लिए अनाउसमेंट सिस्टम व अलर्ट लाइट्स का भी सहारा लिया जाएगा।

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में गढ़वाल कमिश्नर सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय, आपदा सचिव विनोद सुमन ने बुधवार को केदारनाथ यात्रा एवं आपदा संबधित बैठक लेने केदार घाटी पहुंचे। शेरसी में बैठक के दौरान उन्होंने मानसून सीजन के बाद शुरू हुई दूसरे चरण की यात्रा एवं 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते हुई क्षति के बाद हुए पुनर्स्थापन कार्यों की समीक्षा की।

इसके बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र एवं पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से सड़क एवं पैदल यात्रा मार्ग की पुनर्स्थापना के लिए किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट लेते हुए। इस वर्ष की शेष यात्रा काल के लिहाज से अनिवार्य कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अ​धिकारियों की बैठक लेते आयुक्त-

उन्होंने सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में मास्क एवं हेलोजनलाईट लगवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारी बारिश के चलते बार बार भूस्खलन यात्रा मार्ग पर हो रहा है ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि केदारनाथ यात्रा सुगम एवं सुरक्षित हो इसके लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करें।

आपदा सचिव विनोद सुमन ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुरक्षा के साथ सुचारू रखने के लिए मा. मुख्यमंत्री द्वारा लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। अब तक करीब 30 करोड़ रुपए मुआवजा एवं पुनर्थापना कार्यों के लिए मुख्यमंत्री स्वीकृत कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सड़क एवं पैदल मार्गों पर हुई क्षति की पुनर्थपना गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तेजी से करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं पैदल यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग, जंगलचट्टी, रामबाड़ा, भीमबली सहित अन्य डेंजर जोन में यात्रियों को अब सुरक्षा हेलमेट पहन कर यात्रा करवाई जाएगी। वहीं यात्रा मार्ग पर अनाउंसमेंट सिस्टम एवं अलर्ट लाइट्स भी लगाने की तैयारी है। जिससे मौसम, भूस्खलन सहित यात्रा संबधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी यात्रियों को समय पर उपलब्ध करवाई जा सकें।

यात्रा मार्ग पर पुनर्स्थापना कार्यों की मॉनिटरिंग एवं सुझावों के लिए मा. मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त कर्नल अजय कोठियाल ने सुझाव दिया कि कुंड में प्रस्तावित नए पुल निर्माण में सेना की सहायता ली जाए। इसके अलावा फिलहाल पैदल यात्रा मार्ग को चार मीटर तक चौड़ा किया जाना अनिवार्य है ताकि भीड़ बढ़ने पर पैदल मार्ग में जाम जैसी स्थिति न बने।

बैठक में विभागाध्यक्ष पीडब्लूडी दीपक यादव, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आठवां वृत्त लोनिवि टिहरी मुकेश परमार, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विमल गुसाईं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह, जल संस्थान अनीश पिल्लई, सिंचाई खुशवंत सिंह, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी, डीडीएमए विनय झिंक्वाण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!