चमोली: कुजौं मैकोट क्षेत्र में हो रही शराब की तस्करी, मुंह फेरे हैं जिम्मेदार अ​धिकारी–

by | Sep 11, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गांव की महिलाओं ने जिला​धिकारी को सुनाया दुखड़ा, कहा युवा पीढ़ी आंखों के सामने ही होर रही बरबाद–

गोपेश्वर: कभी समृद्धि की मिशाल कुजौं-मैकोट क्षेत्र आज नशे की दलदल में फंसता जा रहा है। क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब और भांग की तस्करी हो रही है। जिम्मेदार अ​धिकारी आंख मूंदकर ये सब देख रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं होता है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती जा रही है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंची क्षेत्र की महिलाओं ने जिला​धिकारी को अपना दुखड़ा सुनाया। कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब और भांग की तस्करी हो रही है। महिलाओं ने बताया कि गांव में अवैध शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है। जिससे पूरे गांव का माहौल खराब हो रखा है। वहीं गांव में बाहर से लोग भांग पत्ती खरीदने के लिए आ रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा यहां भांग भी बेची जा रही है।

इसको लेकर गांव में सोमवार को खुली बैठक की गई, जिसमें इस समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए निर्णय लिया गया कि गांव में अवैध शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगना चाहिए। सार्वजनिक कार्यों के साथ शादी समारोह में भी शराब का प्रचलन बंद हो। साथ ही बाहर से भांग खरीदने के लिए आ रहे लोगों के चलते गांव का माहौल खराब हाे रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से इसपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में सुभागा देवी, मधु देवी, सलोनी देवी, ममता देवी, संगीता देवी, भागवती देवी, सत्येश्वरी देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, आरती, कुसुम देवी आदि महिलाएं शामिल रहीं।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!