चमोली: अंग्रेजी शराब की दुकानों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी, ओवररेट में बेची जा रही थी शराब–

by | Sep 24, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने दिए औचक निरीक्षण के निर्देश, मचा रहा शराब की दुकानों में हड़कंप–

गोपेश्वर:

जिलाधिकारी संदीप तिवारी को जनपद में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग और जिले के कई क्षेत्रों में शराब तस्करी की शिकायत मिली थी, जिस पर जिलाधिकारी ने ओवर रेटिंग और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों पर कर्णप्रयाग एसडीएम ने सोमवार को कर्णप्रयाग, सिमली और गौचर में अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्णप्रयाग अंग्रेजी शराब की दुकान से एक बोतल मैकडोवेल व्हिस्की ली, जिस पर मूल्य 660 अंकित था लेकिन शेल्समैन द्वारा 700 रुपये लिए गए। यहां पर एक बोतल पर 40 रुपये की ओवर रेटिंग में एक बोतल शराब बेची जा रही थी।

इसके अलावा इसी दुकान में सीसीटीवी तो लगे है लेकिन मॉनिटर उपलब्ध नहीं पाया गया। वहीं कैश मेमो तो उपलब्ध है, लेकिन रसीद नहीं दी गई है। शराब की दुकान पर रेट लिस्ट लगी थी, जिसमें शराब के रेट अंकित पाए गए। वहीं सिमली और गौचर में भी अंग्रेजी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इन दोनों दुकानों पर किसी प्रकार की गडबडी नही मिली। खरीददारों से पूछे जाने पर भी ओवर रेट का मामला नही मिला, एसडीएम एसके पाडेय ने निरीक्षण आख्या आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेज दी है।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!