चमोली: पिता को बचाने नदी में कूदा बेटा लापता, पिता को बचाया–

by | Sep 25, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

मलेशिया से चारधाम यात्रा पर आया है परिवार, तर्पण के दौरान हुआ हादसा, एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू–

बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम में एक व्यक्ति नदी में बह गया। उन्हें बचाने के लिए बेटे ने नदी में छलांग लगा दी, पिता को तो बचा लिया गया, लेकिन बेटा लापता हो गया है।

घटना मंगलवार सुबह की है। मलेशिया से सुरेश चंद्र परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे। सुबह गांधी घाट में तर्पण के दौरान पांव फिसलने से सुरेश चंद्र पुत्र केदारनाथ (60) निवासी मलेशिया अलकनंदा नदी के तेज बहाव में बह गए। पिता को नदी में बहता देख उनका बेटा बलराज सेठी (40) ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों के नदी में बहने से वहां हो हल्ला होने लगा।

एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने सुरेश चंद्र को तो कुछ दूरी पर बचा लिया, लेकिन बलराज का कहीं पता नहीं चल सका। घटना के प्रत्यक्षदर्शीबदरीश पंडा समाज के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने बताया कि सुरेश चंद्र तर्पण के बाद पिंड विसर्जन के लिए नदी किनारे गए थे, अचानक पैर फिसलने से नदी में गिर गए।

बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि सुरेश चंद्र चार अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मलेशिया से चारधाम यात्रा पर आया हुआ था। मंगलवार सुबह सुरेश सिंह नदी में बह गए, उन्हें बचाने के लिए उनका बेटा नदी में कूद गया। सुरेश चंद्र को तो बचा लिया गया, लेकिन बेटा तेज बहाव में लापता हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!