chamoli: द्रोणागिरी ट्रैक पर गए केरल के पर्यटक की मौत–

by | Sep 28, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

द्रोणागिरी से जोशीमठ तक हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया शव, पर्यटक की अचानक बिगड़ गई थी तबियत–

जोशीमठ: चमोली जनपद में उच्च हिमालय क्षेत्र से गुजरने वाले द्रोणागिरी ट्रैक पर गए केरल के पर्यटक की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। द्रोणागिरी गांव से शव को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।

चार पर्यटकों का दल 22 सितंबर को द्रोणागिरी के बागणी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया था। ट्रैकिंग से वापस लौटते समय अमल मोहन (35) पुत्र स्व. मोहन निवासी पूवाथिकल हाउस इडडुकी केरल की मौत हो गई। अमल साथ ट्रैकिंग पर गए विष्णु नायर निवासी अम्वाडीइराविचरानाडुविलसूरानाड साउथ जिला कोरम केरल ने बताया कि

उन्होंने 22 सितंबर को ट्रैकिंग शुरू की। उनके साथ हिरेन कुमार कुमार निवासी और उमंग अरविंद भाई दोनों निवासी नवसारी गुजरात भी शामिल थे। 23 सितंबर को वे द्रोणागिरी पहुंचे। 24 को बागणी बेस कैंप पहुंचे और अगले दिन 25 सितंबर को अरुड में बेस कैंप किया। अगले दिन शाम को बागणी बेस कैंप वापस आने पर अमल मोहन की तबियत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह चलने में भी असमर्थ हो गया था। 27 सितंबर सुबह तीन बजे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ ने शव को द्रोणागिरी गांव तक पहुंचाया। वहां से शव को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ लाया गया।

जोशीमठ के थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि पर्यटक की शुक्रवार को मौत हो गई थी। शव को हेली से रविग्राम खेल मैदान लाया गया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है।

Latest News

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
error: Content is protected !!