चमोली: 56 साल बाद पितृ विसर्जन पर सैनिक का पा​र्थिव शरीर पहुंचेगा घर–

by | Oct 2, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

1968 में विमान हादसे में लापता हुए थे सैनिक नारायण सिंह, बर्फ में दब गया था शव–

गोपेश्वर: वर्ष 1968 में विमान हादसे में लापता हुए थराली के सैनिक नारायण सिंह का पा​र्थिव शरीर बरामद हो गया है। अब 56 साल बाद सैनिक का पा​र्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया जा रहा है। नारायण सिंह की पत्नी की मौत भी वर्ष 2011 में हो चुकी है।

चमोली के कोलपुड़ी गांव के प्रधान और शहीद नारायण सिंह के भतीजे जयवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को सेना के अ​धिकारियों ने उन्हें शव मिलने की सूचना दी। जेब में मिले पर्स में एक कागज में नारायण सिंह ग्राम कोलपुड़ी और बसंती देवी नाम लिखा है। वर्दी में नेम प्लेट पर भी उनका नाम लिखा है।

सेना के अ​धिकारियों ने बताया कि बर्फ में शव सुर​क्षित था, पर बर्फ से बाहर निकालने पर शव गलने लगा है, अब फिर बर्फ से उसे सुर​क्षित किया जा रहा है। उनका डीएनए सैंपल भी लिया जा रहा है। रिकार्ड के अनुसार, नारायण सिंह सेना की मेडिकल कोर में तैनात थे, नारायण सिंह बहुत ही सौम्य स्वभाव के थे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!