सम्मान- गोपेश्वर कॉलेज में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डा. दर्शन सिंह नेगी रहे टीचर ऑफ द ईयर, सीएम धामी ने किया सम्मानित–

by | Sep 5, 2021 | देहरादून, शिक्षा | 0 comments

 
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. दर्शन सिंह नेगी को वर्ष 2021 के टीचर ऑफ द ईयर राज्य पुरष्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षक दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पुरस्कृत किया। डा. दर्शन सिंह नेगी को यह पुरस्कार कोरोनाकाल में विभिन्न डिजिटल एवं ऑनलाइन माध्यम से उच्च कोटि का शिक्षण कार्य करने, उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन क्लास पोर्टल के लिए वीडियो लेक्चर बनाने, अभिनव प्रयोगों से अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य का शिक्षण कराने  और कोरोना काल में छात्र छात्राओं की समग्र काउंसलिंग करने पर दिया गया। वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनीष कुकरेती को वर्ष 2021 का एक्सीलेंस रिसर्च ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। डॉ मनीष कुकरेती का शोध कार्य मुख्यत विलुप्त होती हुई पक्षी प्रजाति पर आधारित है। इस वर्ष उनके विभिन्न राष्ट्रीय शोध पत्रों में अब तक पांच शोध पत्र छप चुके हैं जो मध्य हिमालय एवं मंडल घाटी में पाई जाने वाली पक्षी प्रजाति से संबंधित हैं।
दोनों प्रोफेसरों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता, डॉ मनोज उनियाल, डॉ मनीष डंगवाल, डॉ बीसी शाह, डॉ बीपी देवली, डॉ एमके टम्टा, डॉ अखिलेश कुकरेती, डॉ जगमोहन नेगी, डॉ विधि ढौंढियाल, डॉ सरिता पंवार, डॉ भावना मेहरा,  शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष विक्रम बर्तवाल, छात्र संघ पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं ने बधाई देते हुए खुशी जताई है। डा. दर्शन सिंह नेगी ‌विवि परिसर के मीडिया कॉर्डिनेटर भी हैं। 

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!