चमोली: चौखंभा आरोहण के लिए गई दो विदेशी महिला पर्यटक लापता–

by | Oct 4, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

दिनभर वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर लगे सर्च अ​भियान में, नहीं मिली कामयाबी, अब कल फिर चलेगा अ​भियान–

गोपेश्वर: दो विदेशी महिला ट्रेकर चौखंभा-थ्री ट्रैकिंग पर गई थी, लेकिन वे वहीं फंस गई हैं। उन्होंने अपने फंसे होने की सूचना अपनी अंबेशी को दी, जिसके बाद उन्हें ढूंढने की कवायद शुरू हुई। शुक्रवार को दिनभर वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से चौखंबा चोटी के इर्द गिर्द सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बता दें कि

6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंभा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजनेमान्नेरस 27 वर्ष और यूएसए नागरिक मिचेलथेरेसा देवोरोक, उम्र 23 वर्ष इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंभा ट्रैकिंग पर गए थे। उनके पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है।

तीन अक्तूबर शाम को चौखंभा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंभापवर्त पर फंस गए। महिला पर्यटकों ने पेजर से अपनी एंबेसी से संपर्क किया। जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया। शुक्रवार सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टरों ने सरसावा (सहारनपुर) एयरबेस से उड़ान भरी और बदरीनाथ से लगी चौखंभा-थ्री पर सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है। चमोली के जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि शनिवार को एनडीआरएफ की टीम उन्हें ढूंढने जाएगी।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!