चमोली: आयुर्विद्या कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य ​शिविर–

by | Oct 5, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

आयुष्मान आरोग्य मंदिर चाका ने प्राथमिक विद्यालय माणखी में लगाया स्वास्थ्य ​शिविर, औषधीय पौधे भी भेंट किए–

गोपेश्वर (05 अक्टूबर 2024): आयुर्विद्या कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष चाका द्वारा प्राथमिक विद्यालय माणखी, नंदानगर में निशुल्क स्वास्थ्य ​शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। ​शिविर में विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार एवं योग के विषय में जानकारी के साथ पौधे का रोपण व औषधीय पादप भी भेंट किए गए। जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ. पवनेश कुमार व फार्मेसी अधिकारी भरत सिंह रावत योग अनुदेशक सोबन खत्री, पूजा आदि लोगों ने शिविर का सफल आयोजन किया।

प्राथमिक विद्यालय चाका में आयोजित हुआ निशुल्क ​शिविर-

फार्मेसी अ​धिकारी भरत सिंह रावत ने कहा कि आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। आयुर्वेद से मिलता जुलता शब्द आयुर्विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है, जिसका संबंध मानव शरीर को निरोग रखने, रोग हो जाने पर रोग से मुक्त करने की वि​धि भी आयुर्वेद में निहित है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की तुलना कभी भी अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से नहीं की जा सकती है, क्योंकि इनका शरीर पर काम करने का तरीका एक-दूसरे से काफी अलग रहा है।

प्रावि चाका में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक-

जहां एलोपैथिक दवाएं रोग से लड़ने के लिए डिजाइन की जाती हैं, वहीं आयुर्वेदिक औषधियां रोग के विरुद्ध शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती हैं, ताकि आपका शरीर खुद उस रोग से लड़ सके। आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए शरीर, मन व आत्मा (स्वभाव) का एक सही संतुलन रखना जरूरी होता है और जब यह संतुलन बिगड़ जाता है तो हम बीमार पड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के कई अन्य जगहों पर भी इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य ​शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!